फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Keshav and Brijesh will fill the politics of Jhansi for two days

Jhansi News: झांसी की सियासत में दो दिन रंग भरेंगे केशव और बृजेश

Fri, 07 Apr 2023 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Keshav and Brijesh will fill the politics of Jhansi for two days
झांसी। निकाय चुनाव की तारीखों का एलान होने से ठीक पहले भाजपा ने दोनों उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव मौर्य को झांसी में सियासी समीकरणों को साधने के लिए मैदान में उतार दिया है। दोनों डिप्टी सीएम दो दिनों तक झांसी में रहेंगे और बुंदेलखंड की एकमात्र महापौर सीट पर किलेबंदी करेंगे। जातिगत सम्मेलन करके नगर पंचायत, नगर पालिकाओं की सीटों को भी साधेंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की आचार संहिता नौ से 12 अप्रैल के बीच में लगने की संभावना है। इस बार भाजपा के सामने जहां झांसी की महापौर सीट जीतकर हैट्रिक लगाने की चुनौती है। वहीं, विपक्षी दल लोकसभा चुनाव से पहले मेयर की सीट जीतकर अपनी खोई जमीन वापस पाने की फिराक में हैं। सत्ताधारी दल होने की वजह से भाजपा का पूरा फोकस मेयर की सीट पर है, क्योंकि पार्टी प्रदेश की सभी महापौर की सीटें जीतने का दावा कर रही है। ऐसे में चुनावी तिथियों के एलान से पहले ही भाजपा ने सरकार के दो बड़े चेहरों को झांसी का सियासी माहौल गर्माने के लिए मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार को शाम 4:40 बजे सिद्धेश्वर मंदिर गार्डन में जिस मतदाता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं, उसमें ब्राह्मण समाज के लोगों की तादाद काफी रहेगी। जबकि, रविवार को दोपहर दो बजे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य दीनदयाल सभागार में होने वाले मतदाता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बताया गया कि उसमें कुशवाहा समाज की संख्या बहुत अधिक होगी। पार्टी के दोनों बड़े नेता अपने-अपने समाज के लोगों का भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जातियों पर भाजपा का फोकस
बताया गया कि जातिगत समीकरण के हिसाब से भाजपा ने झांसी जिले में चार प्रमुख जातियों के सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है। इसमें ब्राह्मण, कुशवाहा, वैश्य और कोरी समाज शामिल है। ऐसे में शनिवार को दोपहर 12 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा लक्ष्मी गार्डन में कोरी समाज के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं, 12 अप्रैल को मंत्री कपिल देव अग्रवाल आशीर्वाद गार्डन में वैश्य समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed