फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kerala Express ran on broken track in Lalitpur

टला बड़ा हादसा: टूटी पटरी पर दौड़ा दी केरला एक्सप्रेस, ललितपुर पहुंचने से पहले ट्रेन को गलत पटरी पर डाला गया

Mon, 30 Sep 2024 07:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Sep 2024 07:48 PM IST
सार

जब ट्रेन के ड्राइवर की नजर लाल झंडी पर पड़ी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दिए। लेकिन तबतक ट्रेन के तीन कोच टूटी हुई पटरी से आगे निकल चुके थे।

विज्ञापन
Kerala Express ran on broken track in Lalitpur
टूटी पटरी पर दौड़ा दी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरुवंतपुरम से चलकर नई दिल्ली जाने वाली केरला एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बची है। रेल प्रशासन की गलती के चलते ट्रेन को ललितपुर के पास टूटी पटरी पर दौड़ा दिया गया। ट्रैक पर काम कर रेलकर्मियों ने ट्रेन को रोकने के लिए लाल झंडी दिखाई लेकिन तबतक ट्रेन के तीन कोच टूटी पटरी से आगे निकल गए थे। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


अपने निर्धारित समय से 10 घन्टे की देरी से चल रही ट्रेन नंबर 12625 केरला एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे बीना पहुंची थी। यहां दैलवारा से ललितपुर के बीच ट्रैक टूटे होने पर रेलकर्मी ट्रैक मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी बीच केरला एक्सप्रेस तेज गति से वहां आ गई। यहां काम रहे रेलकर्मियों ने ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। इसके बाद रेलकर्मी ट्रैक छोड़कर भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन

वहीं, जब ट्रेन के ड्राइवर की नजर लाल झंडी पर पड़ी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दिए। लेकिन तबतक ट्रेन के तीन कोच टूटी हुई पटरी से आगे निकल चुके थे। एकाएक लगे ब्रेक के चलते ट्रेन में जोरदार झटका लगा, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करते हुए रेलवे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। लेकिन जब ट्रेन शाम 5 बजे झांसी पहुंची तो यहां यात्रियों ने रेल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने किसी तरह यात्रियों को समझा कर ट्रेन रवाना की। 

ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेन को फ्लैग बैनर लगाकर रोका गया था। ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर घटना टाल दी। - दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed