फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kept waiting for orders, Dr. Sengar could not be relieved

Jhansi News: होता रहा आदेश का इंतजार, रिलीव नहीं हो पाए डॉ. सेंगर

Fri, 29 Nov 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kept waiting for orders, Dr. Sengar could not be relieved
अग्निकांड के बाद कार्यवाहक प्राचार्य के पद से हटाकर डीजीएमई संबद्ध किए गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड की घटना के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद से हटाए गए डॉ. एनएस सेंगर बृहस्पतिवार को रिलीव नहीं हो पाए क्योंकि शासन से आदेश नहीं आ पाया। दिनभर शासन के आदेश का इंतजार होता रहा।
मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में 15 नवंबर को आग लगने से 10 नवजातों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद, एक-एक कर और आठ शिशुओं की भी मौत हो गई। शासन स्तर से कराई गई जांच के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर को पद से हटाते हुए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय (डीजीएमई) से संबद्ध कर दिया गया। बृहस्पतिवार को वह शासन के आदेश का इंतजार करते रहे मगर देर शाम तक कोई आदेश न आ पाने से वे रिलीव नहीं हो पाए।
विज्ञापन



आयोग से चयनित की तैनाती संभव, तबादला भी हो सकता
अग्निकांड की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में आयोग से चयनित प्रधानाचार्य की तैनाती हो सकती है। किसी कॉलेज में तैनात नियमित प्रधानाचार्य को भी झांसी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी दी जा सकती है। झांसी के ही नजदीकी मेडिकल कॉलेज के एक प्रधानाचार्य का नाम भी काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed