फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ken-Betwa Alliance on Priority

केन-बेतवा गठजोड़ वरीयता पर

Sat, 11 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ken-Betwa Alliance on Priority
केन-बेतवा गठजोड़ वरीयता पर - फोटो : demo
केंद्रीय जल आयोग ने केन-बेतवा लिंक नहर परियोजना सहित देश की तीन प्रमुख परियोजनाओं को वरीयता पर रखा है। वरीयता क्रम में केन-बेतवा गठजोड़ पहले नंबर पर है। इस परियोजना की पुनरीक्षित राशि 18 हजार 57 करोड़ तय की गई है। इस परियोजना को पन्ना रिजर्व में फोरेस्ट क्लीयरेंस मिलना बाकी रह गया है। चूंकि, यह क्लीयरेंस भारत सरकार को देना है। इससे यह बाधा भी दूर जल्द होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नई दिल्ली में दो दिन पहले केंद्रीय जल आयोग आयुक्त की अध्यक्षता में देश भर की नदी जोड़ों परियोजनाओं पर बैठक हुईं, जिसमें केन-बेतवा नदी गठजोड़ समेत तीन परियोजना को वरीयता में पूरा करने का निर्णय लिया गया। इसमें भी केन-बेतवा गठजोड़ को सबसे ऊपर रखा गया। बैठक में केन-बेतवा से जुड़े उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकारी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश की ओर से सिंचाई विभाग के सचिव शंभूनाथ सिंह, प्रमुख अभियंता (परियोजना) लखन लाल गुप्ता और अधीक्षण अभियंता चतुर्थ मंडल झांसी डिवीजन आरपी देशमुख शामिल थे। 2008 में इस परियोजना की लागत 9393 करोड़ आंकी गई थी, अब यह राशि 18 हजार 57 करोड़ पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

इंसेट
2008 में घोषित हुई थी राष्ट्रीय परियोजना 
भारत सरकार ने वर्ष 2008 में केन-बेतवा लिंक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया था। बाद में इसे प्रधानमंत्री के पैकेज में शामिल कर लिया गया। लिंक नहर की लंबाई 221 किलोमीटर होगी। केन नदी से आने वाले पानी को रोकने के लिए खजुराहो के निकट दौधन बांध बनेगा। इस पर 78 मेगावाट क्षमता की दो विद्युत उत्पादन इकाइयां स्थापित होंगी। यहां से पानी बरुआसागर झील में मिलने के बाद बेतवा नदी में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
परियोजना से यह होंगे लाभ
परियोजना से मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ एवं पन्ना जिले की 3,69,881 हेक्टेअर तथा उत्तर प्रदेश के महोबा, बांदा व झांसी जिले की 2,65,780 हेक्टेअर भूमि सिंचित होगी। इसमें झांसी जिले की 6,35,661 हेक्टेअर कृषि भूमि शामिल है। परियोजना के मार्ग में पड़ने वाली 13.42 लाख जनसंख्या को 49 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed