फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Keep distance yourself before mobile... do not give it in the hands of children also.

Jhansi News: मोबाइल से पहले खुद दूरी बनाएं... बच्चों के भी हाथ में न दें

Sun, 28 Jul 2024 05:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Keep distance yourself before mobile... do not give it in the hands of children also.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को अमर उजाला और स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बच्चों में बढ़ रही मानसिक व शारीरिक समस्याओं की जानकारी दी और निदान के उपाय भी बताए। शिक्षकों को बच्चों के शारीरिक व मानसिक बदलाव पर नजर रखने और इसे लेकर अभिभावकों से समन्वय बनाने को कहा गया। कार्यशाला में झांसी, ललितपुर और जालौन जिले के 300 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
दो सत्रों में दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि भोजन, हवा, पानी की तरह अब मोबाइल को भी लोग जीवन के लिए आवश्यक मानने लगे हैं। मोबाइल के जरिये लोग अनजाने लोगों से नजदीकियां तो बढ़ा रहे हैं, परंतु उनकी अपने लोगों से दूरियां बढ़ती जा रही हैं। मोबाइल का उपयोग सीमित सीमा में ही करना बेहतर है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि मोबाइल लोगों का धैर्य और संयम खत्म कर रहा है। लोगों का समाज से जुड़ाव कम होता जा रहा है, जिससे उनका संबल भी टूट रहा है। खासतौर पर बच्चों को इससे दूर रखना जरूरी है, लेकिन इसके लिए पहले हमें खुद मोबाइल से दूरी बनानी होगी। इसका उपयोग अपने कामकाज तक ही सीमित रखना होगा। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि मोबाइल शारीरिक विकास तो रोक ही रहा है, मस्तिष्क की क्षमताओं को भी कम कर रहा है। मोबाइल के प्रयोग की वजह से बच्चों की शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। हमें इसका इस्तेमाल केवल टूल की तरह करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. आरके सोनी, संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रेमप्रकाश मौर्य, एडी बेसिक अरुण शुक्ला, आईएमए अध्यक्ष डा. प्रताप सिंह, मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधा शर्मा, समाजसेवी मनमोहन मनु आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अनिरुद्ध रावत व डा. बृजेश दीक्षित ने किया। आभार सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय व एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed