फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   KCC Bina defeated Police Line by three wickets

Jhansi News: केसीसी बीना ने पुलिस लाइन को तीन विकेट से हराया

Thu, 16 Jan 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
KCC Bina defeated Police Line by three wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में मुरारीलाल जैन की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में केसीसी बीना ने रोमांचक मुकाबले में पुलिस लाइन ललितपुर को तीन विकेट से हरा दिया।
पुलिस लाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन 12 के स्कोर पर ही दो विकेट गिर गए। प्रदीप ने 38 और आलोक ने 44 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत टीम को 16 ओवरों में सम्मानजनक स्कोर 126 रन तक पहुंचाया। बीना की तरफ से आदर्श ने चार, राम व शुभम ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीना के खिलाड़ियों की शुरुआत बेहद खराब रही। आधी टीम मात्र 21 रनों पर पवेलियन चली गई। इसके बाद जो बल्लेबाज आया, वह अधिक देर टिक नहीं सका। लेकिन, अरविंद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 39 रन और राम ने 50 रन बनाकर मैच की बाजी पलट कर जीत दर्ज कराई। राम ने 27 बॉल पर 50 रन बनाए। उन्हें अतिथि सुनील पुरोहित, डिंपी ने मैन ऑफ द मैच दिया तो एक हाथ से बाउंड्री के बाहर कैच लेने पर पुष्पेंद्र को 1100 रुपये का इनाम आयोजन समिति ने दिया। स्कोरिंग सौरभ व धीरज ने की। कमेंट्री संजय जैन, विवेक मिश्रा ने की। इस दौरान संजय जैन, नितिन जैन, राहुल यादव, शेलु राजा, राजीव कटारे, प्रशांत कुमार मिश्रा, पीके लिटौरिया, रोहित मिश्रा, छोटेलाल झा, हरीराम सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखलौन। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में धौर्रा में आयोजित 11वें टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में कृष्णा क्रिकेट क्लब की टीम को हराकर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ललितपुर जीत कर फाइनल में पहुंचा।
टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ललितपुर और कृष्णा क्रिकेट क्लब भारौन के बीच खेला गया। टाॅस भारौन ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ललितपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 139 रन बनाए। ललितपुर की ओर से सर्वाधिक रन नाज ने 45, विवेक ने 36 रन बनाए। जबकि, भारौन की ओर से अमरजीत यादव ने दो विकेट, आमिर ने एक विकेट, कपिल ने एक विकेट और सौरभ ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारौन की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में निक्की यादव का तीन रन पर विकेट गिर गया। मध्य क्रम में बल्लेबाजी के लिए आए शुभम और छोटू ने पारी को संभाला, लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। छोटू ने 34 और शुभम ने 24 रन बनाए। ललितपुर की ओर से निक्की यादव ने चार तो नाज ने तीन विकेट लिए। नाज खान को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंपायर के रूप में निखिल यादव और गोलू यादव रहे। मैच का आंखों देखा हाल सैफ खान, गोलू खान ने सुनाया, जबकि स्कोरर की भूमिका में मोहित शर्मा और अमित कुमार रहे। आयोजन समिति के सदस्य गुफरान पठान, आनंद कुशवाहा, शांतनु यादव आदि उपस्थित रहे।
0000000
शेरे पृथ्वीपुर ने 80 रन से जीता मैच
बांसी (ललितपुर)। कस्बा में बीसीसी क्लब के उद्घाटन पर टेनिस की बॉल से 16 ओवर का मैच खेला गया। शेरे पृथ्वीपुर ने टॉस जीता और 155 रन बनाए। बागेश्वर धाम बार को 75 रन पर आल आउट कर 80 रन से जीत हासिल की।

अंपायर विक्की सोनी और राजेंद्र गुरु गुप्ता रहे। कमेंट्री राजेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला व राम लखन यादव ने की। संचालन नीरज गंगेले ने किया। इस दौरान हरि सिंह बुंदेला, जिला उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जैन, महेश नारायण गोस्वामी, अर्जुन सिंह, मुकेश पुरोहित, प्रमोद नायक, प्रिंस राजा बुंदेला, यादवेंद्र यादव, वीर बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed