फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kayastha society has always been ahead in the work of the country's interest.

कायस्थ समाज देश हित के कार्यों में हमेशा आगे रहा

Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kayastha society has always been ahead in the work of the country's interest.
झांसी। रविवार को राजकीय संग्रहालय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा कार्यकारिणी विस्तार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ समाज देश हित के कार्यों में हमेशा आगे रहा।
विज्ञापन

समारोह में ऋषि श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष और रोहित सक्सेना को जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप सरावगी ने कहा कि कायस्थ समाज की देश के इतिहास में अटल भूमिका रही है। कायस्थ समाज के लोगों ने हमेशा ही देश हित के कार्य किए हैं और हमेशा इसमें आगे रहा। उन्होंने कहा कि समाज के लोग एकजुटता लाकर अपनी शक्ति को पहचानें।
विज्ञापन

साहित्यकार चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने कहा कि पुराने समय में लोग कायस्थ समाज के लोगों को देखकर ही सभ्य होने का अंदाज लगा लिया करते थे। धीरज श्रीवास्तव ने कहा कायस्थ समाज एकजुट होकर किसी भी राजनीतिक दल का समीकरण बनाने और बिगाड़ने में सक्षम है। सुरेखा सक्सेना ने कहा कि समाज को महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना होगा। प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत सक्सेना ने कहा कि प्रख्यात साहित्यकार वृंदावन लाल एवं रुद्र नारायण सक्सेना से झांसी की पहचान है। आनंद सक्सेना, राजुल सक्सेना, गौरव श्रीवास्तव, साकेत सक्सेना, अनुज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अनुज, सोनू भटनागर, श्याम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed