{"_id":"6623a1b1942e0d55a00da2c2","slug":"kashish-in-high-school-and-haridutt-in-intermediate-topped-jhansi-district-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: झांसी की कशिश ने 10वीं में तो हरिदत्त ने 12वीं में किया जिला टॉप, देखें अन्य टॉपर्स के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: झांसी की कशिश ने 10वीं में तो हरिदत्त ने 12वीं में किया जिला टॉप, देखें अन्य टॉपर्स के नाम
Sat, 20 Apr 2024 04:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:36 PM IST
सार
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। झांसी में हाईस्कूल में कशिश और इंटरमीडिएट में हरिदत्त ने जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। हाईस्कूल में कशिश और इंटरमीडिएट में हरिदत्त ने जिला टॉप किया है। हाईस्कूल के उत्तीर्ण प्रतिशत में जिले का 44वां और इंटरमीडिएट में 72वां स्थान आया है।
विज्ञापन
सरस्वती बाल विद्या मंदिर की कशिश पाल 96 फीसदी अंक लाकर हाईस्कूल की जिला टॉपर बनी हैं। वहीं, 95.83 प्रतिशत अंक पाकर ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के आशीष कुमार और सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज केकेपूरी की प्रतिभा कुशवाहा दूसरे, 95.67 प्रतिशत अंक पाकर सरस्वती बाल विद्या मंदिर की अश्का साहू तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के हरिदत्त राजपूत ने 94.80 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
इसी तरह श्री लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के कपिल और आलोक नायक ज्योतिबा राव फुले इंटर कॉलेज बामनुआ की शिवानी 94.20 फीसदी अंक लाकर दूसरे, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के अभय प्रताप सिंह और जय बजरंग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सकरार के विशाल सिंह चौहान 94 फीसदी अंक पाकर तीसरे पायदान पर हैं।
विज्ञापन