फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   karvachauth : moon will rise in rohni nakshatra

करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा चंद्रमा

Tue, 15 Oct 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
karvachauth : moon will rise in rohni nakshatra
karvachauth : moon will rise in rohni nakshatra
करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा चंद्रमा
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार 17 अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस बार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। पूजा के लिए महिलाओं को रात 8:30 बजे तक चंद्रमा का इंतजार करना होगा।
उधर, पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है।
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व विशेष रहता है। महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा उपवास रखने से उनके पति की आयु लंबी होती है। उनका गृहस्थ जीवन भी सुखमय रहता है। व्रत में महिलाएं शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, पार्वती की पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को छलनी से देखकर अर्घ्य देती हैं और अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि करवा चौथ पर्व पर शाम 4 बजे तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रोहिणी नक्षत्र में ही चंद्रमा का रात 8:30 बजे निकलेगा। रोहिणी नक्षत्र का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से भी है। ऐसे में व्रत एवं पूजा करने वाली सुहागिन महिलाओं पर भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा रहेगी।
विज्ञापन

बाजार में करवा की बिक्री तेज
बाजार में करवा चौथ के पर्व को लेकर मिट्टी और शक्कर के करवा की मांग बढ़ गई है। पूजा में इनका ही उपयोग होता है। साथ ही बिसाती बाजार, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार, सीपरी तिराहा सहित कई इलाकों में करवा और श्रृंगार क ी सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। करवा विक्रेता ने बताया कि 20 से 30 रुपये में मिट्टी के सेट और शक्कर के करवा 10 से 40 रुपये तक बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed