{"_id":"6711875027ecc247bc0c50e4","slug":"karva-chauth-rajwadi-bangles-and-rajputi-attire-became-the-first-choice-jhansi-news-c-360-1-jh11004-108261-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : रजवाड़ी चूड़े और राजपूती पोशाक बनी पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : रजवाड़ी चूड़े और राजपूती पोशाक बनी पहली पसंद
विज्ञापन
- ट्रेंड में हैं छलनी से सजी पूजा थाली, ब्राइडल दुपट्टे, आकर्षक मेहंदी डिजाइन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा। त्योहार के लिए महिलाओं की बाजारों में भीड़ बढ़ गई हैं। कपड़े, ज्वैलरी, सौंदर्य प्रसाधन की खूब खरीददारी की जा रही है। करवाचौथ पर नया खरीदना और पहनना महिलाएं पसंद करती हैं।
बाजार में कपड़ा व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं इस बार ब्राइडल दुपट्टे, रेडीमेड ब्लाउज वाली साड़ी, सिल्क साड़ी, चौड़े पट्टे की साड़ी अधिक खरीद रही हैं। 1500 से 2000 रुपये तक की राजपूती पोशाक की भी बहुत मांग हैं। सुहाग की निशानी रजवाड़ी चूड़े खास पसंद बने हुए हैं। इनका मूल्य 1500 से 2500 रुपये तक है। इनको जयपुर से मंगवाया जाता है।
करवाचौथ पूजन में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की दुकानें मानिक चौक, सीपरी बाजार, सदर बाजार में सज गई हैं। रंग-बिरंगी पूजा थाल 300 से 500 रुपये मेें खरीदी जा रही हैं। लाल रंग की डिजाइनर साड़ी, सूट महिलाओं को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं हैं। करवाचौथ पर हर महिला सोलह शृंगार करती हैं। सुंदर दिखने की चाहत में ब्यूटी पार्लर जाती हैं। हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं। आर्टिस्ट ने बताया कि दिनभर में 50-60 महिलाएं मेहंदी लगवाने आ रही हैं।