फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Karsevak Raju's pain: Police used to administer medicine during the day and punish at night.

कारसेवक राजू का दर्द : दिन में पुलिस खिलाती थी दवा और रात को देती थी सजा

Thu, 18 Jan 2024 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Karsevak Raju's pain: Police used to administer medicine during the day and punish at night.
झांसी। राम मंदिर आंदोलन के गवाह और कारसेवकों को फल-भोजन देने जाने वाले कोतवाली क्षेत्र के डरुभौंडेला निवासी कारसेवक राजू पुत्र श्रीराम को राम मंदिर आंदोलन के दौरान पुलिस ने खूब यातनाएं दीं। जिसे सोचकर आज भी वह सिहर उठते हैं। वह बताते हैं कि आंदोलन के दौरान झांसी के बुंदेलखंड कॉलेज में रोके गए कारसेवकों को वह जब फल और भोजन देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नवाबाद थाने ले जाकर उन पर जुल्म किया गया। राजू कहते हैं कि पुलिस उन्हें रात में पीटती थी और दिन में दर्द की दवा खिला देती थी। जब वह पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो उन पर धारा 307, 308 और 506 तहत मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया। यहां भी उनके साथ मारपीट हुई। अब जब 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, तो राजू अपने सभी दर्द भूल गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed