{"_id":"5e31d59a8ebc3e4b2c33e5f4","slug":"karnatka-and-air-india-in-quarterfinal-jhansi-news-jhs1587127103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक, एयर इंडिया क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक, एयर इंडिया क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
karnatka and air india in quarterfinal
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी इंडिया क ी ओर से चल रही सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को कर्नाटक ने उड़ीसा को 5 - 2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और उड़ीसा गंगपुर के बीच मैच 1 - 1 की बराबरी पर छूटा। हालांकि पांच प्वाइंट मिलने पर एयर इंडिया ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाया।
स्टेडियम में बुधवार को आखिरी चरण के लीग मैच में कर्नाटक की टीम शुरू से ही हावी रही। चौथे मिनट में कर्नाटक के सामंथ ने फील्ड गोल किया। इसके बाद एसपी दीक्षित ने एक, एम लिखत ने दो व पवन ने एक गोल ठोका। जबकि उड़ीसा के पवन व पुन्नना ने एक - एक गोल किया। दूसरे मैच में एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड व उड़ीसा गंगपुर के बीच मुकाबला एक - एक पर बराबर रहा। एयर इंडिया के मोहसिन ने और गंगपुर के मनोज ने एक - एक गोल किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर एचएस सोखी के अनुसार एयर इंडिया क ो पांच प्वाइंट मिलने और नियम के अनुसार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर व अशोक ओझा आदि मौजूद रहे। क्वार्टर फाइनल मैच बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से होंगे।
यहां टूर्नामेंट में बहुत अच्छा लग रहा है। मेजर ध्यानचंद की भूमि में खेलने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इससे पहले भी झांसी आ चुका हूं।
राहुल राजभर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
हमारा लक्ष्य है कि यह टूर्नामेंट जीते। हम लोगों ने छोटी छोटी गलतियों को दूर किया है। हम लोग भारतीय टीम में शामिल होने को जमकर मेहनत कर रहे है।
आशीष टोपनो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी