{"_id":"5e4954be8ebc3ee5f35a8c7d","slug":"karj-se-chalte-kishan-ne-lagayi-fansi-jhansi-news-jhs1602398135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के चलते किसान ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज के चलते किसान ने लगाई फांसी
विज्ञापन
कर्ज के चलते किसान ने लगाई फांसी
झांसी। शनिवार को कर्ज के चलते थाना सीपरी बाजार इलाके मेें एक किसान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन गांव में आयोजित शादी समारोह में गए थे। घर वापस लौटने पर उन्होंने किसान को फांसी पर लटका देखा। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के पहलगुवा गांव निवासी राकेश कुमार यादव (55) किसान थे। परिजनों ने बताया कि खेती किसानी के लिए राकेश ने इलाके के कुछ लोगों से कर्जा ले रखा था। ऐसे में फसल अच्छी न होने के कारण लागत नहीं मिल सकी। कर्जा बढ़ जाने के कारण वह तनाव में रहने लगे। शनिवार को राकेश गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर घर पहुंचे। कुछ देर बाद परिवार के अन्य लोग शामिल होने चले गए। घर में अकेला पाकर राकेश ने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन घर लौटे तो राकेश को फांसी पर लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया।