फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kal se nahui chalegi gatiman

कल से नहीं चलेगी गतिमान एक्सप्रेस

Mon, 26 Apr 2021 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
kal se nahui chalegi gatiman
झांसी। देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन बंद करना शुरू कर दिया है। झांसी से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस मंगलवार से संचालित नहीं होगी। इसके साथ ही सोमवार से पांच जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों का संचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल लॉकडाउन लगने के चलते ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद गतिमान एक्सप्रेस का संचालन बंद हो गया था। बीती एक अप्रैल से रेलवे ने फिर से गतिमान एक्सप्रेस को शुरू किया था, लेकिन ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे थे। कोरोना संक्रमण बढ़ने और यात्री कम मिलने से रेलवे ने गतिमान एक्सप्रेस का संचालन बंद करने का फैसला किया है। 27 अप्रैल से अगले आदेश तक ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सोमवार से गाड़ी संख्या 01807/01808 झांसी-आगरा कैंट-झांसी अनारक्षित, गाड़ी संख्या 04117/04118 खजुराहो-ललितपुर-खजुराहो अनारक्षित, गाड़ी संख्या 01821/01822 महोबा-खजुराहो-महोबा, गाड़ी संख्या 01813/01814 झांसी-कानपुर सेंट्रल-झांसी, गाड़ी संख्या 01815 झांसी-मानिकपुर अनारक्षित एक्सप्रेस को सोमवार से अगले आदेश तक निरस्त किया गया है। जबकि गाड़ी संख्या 01816 मानिकपुर-झांसी अनारक्षित एक्सप्रेस मंगलवार से संचालित नहीं होगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों को परिचालन कारणों से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed