फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kaiseria Parcham hoisted on four seats

चारों सीटों पर लहराया केसरिया परचम

Sun, 12 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kaiseria Parcham hoisted on four seats
चारों सीटों पर लहराया केसरिया परचम - फोटो : demo
झांसी। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भाजपा ने मऊरानीपुर, गरौठा सीट समाजवादी पार्टी और बबीना सीट बहुजन समाज पार्टी से छीन ली। साथ ही झांसी नगर सीट पर जीत का क्रम भी दोहराया। यह पहला मौका है जब भाजपा जिले की चारों सीटों पर केसरिया परचम लहराने में कामयाब हुई।
विज्ञापन

झांसी नगर सीट पर भाजपा के रवि शर्मा लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाब हुए। उन्होंने बसपा के सीताराम कुशवाहा को 55,778 वोटों के बड़े अंतर से हराया। रवि को 1,17,873 और सीताराम को 62,095 वोट हासिल हुए। जबकि, सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी राहुल राय 51,242 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बबीना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राजीव सिंह पारीछा ने 96,713 वोटों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के यशपाल सिंह यादव को 16,837 वोटों से हराया। यशपाल को 79,876 और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह राजपूत को 42,614 वोट मिले। 2012 के चुनाव में इस सीट पर बसपा के कृष्णपाल सिंह राजपूत ने दर्ज की थी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

गरौठा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से पिछले दो बार से विधायक रहे दीपनारायण सिंह यादव को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भाजपा के जवाहर लाल राजपूत ने 15,831 वोटों के अंतर से हराया। जवाहर को 93,378 और दीपनारायण सिंह को 77,547 वोट हासिल हुए। जबकि, बसपा के डा. अरुण कुमार मिश्रा को 48,387 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।  मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा की डा. रश्मि आर्या अपना जीत का क्रम नहीं दोहरा पाईं। उन्हें भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने 19,973 वोटों से हराया। बिहारी लाल को 96,905 और डा. रश्मि को 81,934 वोट मिले। बसपा के प्रागीलाल अहिरवार 77,919 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed