फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Justice inspected the court, met the lawyers

Jhansi News: न्यायमूर्ति ने किया कचहरी का निरीक्षण, वकीलों से मिलीं

Sat, 22 Jul 2023 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Justice inspected the court, met the lawyers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को हाईकोर्ट की प्रशासनिक जज मंजूरानी चौहान ने कचहरी का निरीक्षण किया। इस दौरान वकीलों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगे रखीं।
झांसी आईं उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला और सचिव केपी श्रीवास्तव की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया, जिसके जरिये टहरौली तहसील में मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय की स्थापना करने, मोटर दुर्घटना न्यायालय व किशोर न्याय बोर्ड को कचहरी परिसर में स्थापित कराने की मांग की। इस मौके पर विशेष चंद्र पाठक, सुभाष राय, उमेश प्रजापति, सुनीता केसरी, अभिषेक निगम, रमाशंकर त्रिपाठी, संतोष सैनी, दीपक साहू, अरविंद सक्सेना, रामजी शांडिल्य, विजय सिंह साहू आदि मौजूद रहे।

वहीं, अधिवक्ता संघ टहरौली की ओर से भी न्यायमूर्ति को ज्ञापन दिया गया, जिसके जरिये तहसील में मुंसिफ कोर्ट स्थापित करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि लोगों को न्यायालय न होने की वजह से न्याय पाने के लिए दूर जाना पड़ता है। इससे उन्हें खासी परेशानी होती है। इस मौके पर अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय समेत सरदार सिंह बुंदेला, राष्ट्रपाल सिंह यादव, राकेश मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, कृष्णराज सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed