फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Just pay attention here too... Duggar vehicles are causing damage to roadways

जरा इधर भी दो ध्यान... डग्गामार वाहन रोडवेज को पहुंचा रहे नुकसान

Mon, 26 Sep 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Just pay attention here too... Duggar vehicles are causing damage to roadways
झांसी। डग्गामार वाहन रोडवेज को खूब चपत लगा रहे हैं। रोडवेज के रूटों पर यह सवारियां ढो रहे हैं। खासतौर पर ग्रामीण रूटों पर डग्गामार गाड़ियां खूब दौड़ रहीं हैं। इससे रोडवेज और परमिटधारियों को तो लाखों की चपत लग ही रही है। साथ ही यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री इनका वीडियो बनाकर भी शिकायत करते हैं लेकिन संबंधित विभाग इन पर कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय पर टाटा मैजिक, मैक्स, थ्री व्हीलर समेत कई प्रकार के डग्गामार वाहनों की भरमार है। पहले से ही टूूटी सड़कों और बसों की खस्ता हालत के कारण रोडवेज को नुकसान झेलना पड़ रहा है और अब कई मार्गों पर डग्गामार वाहनों के चलने के कारण रोडवेज को घाटे का अनुमान लगाया जा रहा है। कई बार बसों के चालक, परिचालक व स्वामियों द्वारा बसों की हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद संभागीय परिवहन अधिकारी ने कुछ वाहनों पर कार्रवाई कर अपने काम की इतिश्री कर ली थी। इस संबंध में एआरएम प्रियम श्रीवास्तव का कहना है कि डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा जा चुका है। उनकी तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों से भी करते हैं अराजकता
महानगर से अलग-अलग मार्गों पर चलने वाले डग्गामार वाहन एक तरफ परिवहन विभाग को चपत लगा रहे हैं। वहीं, इन वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों से अधिक किराया वसूलने के साथ ही उनके साथ अभद्रता भी करते हैं। कई यात्रियों द्वारा भी ऐसे वाहनों पर अंकुश लगवाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन नतीजा सिफर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों पर है डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने का जिम्मा
डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने का जिम्मा संभागीय परिवहन विभाग, परिवहन निगम, पुलिस और प्रशासन का है। चारों विभागों को डग्गामार वाहनों को बंद कराना चाहिए, लेकिन शायद ही कभी कोई कार्रवाई की गई हो। कार्रवाई न होने से डग्गामार वाहन चालकों के हौंसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed