फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ...Just did not get the minister, BJP filled Jhansi's political bag with public representatives

Jhansi News: ...बस मंत्री नहीं मिला, जनप्रतिनिधियों से भाजपा ने भर दी झांसी की सियासी झोली

Sun, 10 Mar 2024 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
...Just did not get the minister, BJP filled Jhansi's political bag with public representatives
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी का कोई भी नेता भले ही केंद्र और प्रदेश सरकार में मंत्री न बन पाया हो मगर भाजपा ने सियासी झोली जनप्रतिनिधियों से जरूर भर दी है। यदि बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल चुनाव जीतते हैं, तो जिले में जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी।
बुंदेलखंड के सातों जिलों की बात करें तो झांसी में ही सबसे ज्यादा 10 जनप्रतिनिधि हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में झांसी की चारों सीट भाजपा ने जीती थी। मंत्रीमंडल में झांसी के जनप्रतिनिधि को जगह मिलने की उम्मीद थी मगर ऐसा नहीं हुआ। 2022 में भी झांसी की तीन सीट भाजपा और मऊरानीपुर सीट गठबंधन दल अपना दल-एस के खाते में गई। फिर उम्मीद जगी कि किसी नेता को मंत्री बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में हुए मंत्रीमंडल विस्तार में भी झांसी का कोई नेता शामिल नहीं किया गया। मगर भाजपा सरकार में झांसी की सियासी झोली जनप्रतिनिधियों से लगातार भरती रही। भाजपा और गठबंधन दल के चार विधायकों के अलावा तीन एमएलसी झांसी से ही बनाए गए हैं। सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर भी भाजपा के ही हैं।
विज्ञापन



अभी ये हैं 10 जनप्रतिनिधि
जनप्रतिनिधियों में विधान परिषद के सभापति एवं एमएलसी कुंवर मानवेंद्र सिंह, सांसद अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed