फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jumbo platelets will be available in the district hospital from next year

अगले साल से जिला अस्पताल में मिलने लगेगी जंबो प्लेटलेट्स

Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jumbo platelets will be available in the district hospital from next year
झांसी। जिला अस्पताल में अगले साल से जंबो प्लेटलेट्स मिलने लगेगी। डेंगू के बढ़ते केसों के चलते जंबो प्लेटलेट्स की मांग बढ़ने के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन की तरफ से शासन को एफेरेसिस मशीन का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही मशीन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

डेंगू मरीज की हालत बेहद गंभीर होने पर जंबो प्लेटलेट्स की ही जरूरत पड़ती है। एक बार जंबो प्लेटलेट्स चढ़ाने पर 25 से 30 हजार प्लेटलेट्स बढ़ जाती है। जबकि, सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) का एक पैक चढ़ाने पर साढे़ चार से पांच हजार प्लेटलेट्स बढ़ती हैं। अब तक सरकारी अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज में ही जंबो प्लेटलेट्स बनाने की एफेरेसिस मशीन उपलब्ध है। इस साल डेंगू का जबरदस्त कहर देखने को मिला है। जंबो प्लेटलेट्स की मांग में तेजी से उछाल आया है। इसलिए जिला अस्पताल प्रशासन ने एफेरेसिस मशीन उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। अस्पताल के अधिकारियों ने शासन स्तर पर बात भी की है। बताया गया कि लगभग 30 लाख रुपये की एफेरेसिस मशीन आती है। ऐसे में शासन से भी जल्द मशीन उपलब्ध कराने की बात कही गई है। ऐसे में अगले साल से अस्पताल आने वाले मरीजों को जंबो प्लेटलेट्स मिलने लगेगी।
विज्ञापन

अभी रोज आ रही 25 पैक की मांग
जिला अस्पताल में अभी रोज जंबो प्लेटलेट्स के 20 से 25 पैक की मांग आ रही है। अस्पताल से कई लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। कई मरीज तो सिंगल डोनर प्लेटलेट्स ही ले जा रहे हैं। उन्हें कई-कई पैक की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी ब्लड बैंकों में तो किट का टोटा
मेडिकल कॉलेज को शासन की तरफ से पर्याप्त मात्रा में जंबो प्लेटलेट्स की किट उपलब्ध कराई गई हैं। यहां भर्ती मरीजों को तो आसानी से जंबो प्लेटलेट्स मिल जा रही है। मगर निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए परेशानी है, क्योंकि निजी ब्लड बैंकों को भी किट मिलने में दिक्कत आ रही है। कई-कई दिनों तक तो किट मिल ही नहीं पाई।
डेंगू मरीजों ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
झांसी में डेंगू मरीजों के आंकड़ों ने पिछले दस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 700 के भी पार पहुंच गई है। रोजाना 15 से 20 मरीज सामने आ रहे हैं। जबकि, इससे पहले वर्ष 2018 में सर्वाधिक 288 मामले समाने आए थे।

शासन को एफेरेसिस मशीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही मौखिक रूप से भी बात की गई है। जल्द ही मशीन उपलब्ध होने की संभावना है। अगले साल से डेंगू मरीजों को अस्पताल से ही जंबो प्लेटलेट्स मिलनी शुरू हो जाएगी। - डॉ. अतुल गुप्ता, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed