फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jogal plate collided with Habibganj Express, traffic of up track stalled for one hour

हबीबगंज एक्सप्रेस से टूटकर टकराई जोगल प्लेट, एक घंटे ठप रहा अप ट्रैक का यातायात

Thu, 16 Sep 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jogal plate collided with Habibganj Express, traffic of up track stalled for one hour
झांसी। ग्वालियर सेक्शन के बानमोर स्टेशन के निकट मंगलवार की रात निजामुद्दीन हबीबगंज एक्सप्रेस से दो पटरियों को जोड़ने वाली जोगल प्लेट टूटकर टकरा गई। इससे गार्ड डिब्बे के बगल से लगे कोच का प्रेशर पाइप टूट गया। घटना के कारण आगरा से झांसी की तरफ आने वाला अप ट्रैक का यातायात एक घंटे तक ठप रहा। इससे पांच दूसरी सवारी ट्रेनें व छह मालगाड़ियां भी लेट हो गईं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 12 बजे 02156 निजामुद्दीन हबीबगंज एक्सप्रेस सांख स्टेशन से बानमोर स्टेशन की तरफ दौड़ रही थी। ट्रेन जब 12.13 बजे बानमोर अप स्टार्टर सिग्नल के पास से गुजर रही थी, तभी दो पटरियों को जोड़ने वाली एक जोगल प्लेट टूटकर वीपीएच कोच नंबर एसईआर 203460 से टकरा गई। इससे कोच का प्रेशर पाइप टूट गया। वहीं, तेज आवाज आने पर गार्ड ने ट्रेन को मौके पर रुकवा लिया। सूचना झांसी कंट्रोल व बानमोर स्टेशन मास्टर को दी गई। बीच रास्ते में ट्रेन के खड़े होने पर पीछे आ रही दूसरी गाड़ियों को अलग- अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। वहीं, सहायक चालक व प्वाइंटसमैन ने उक्त कोच पर पहुंचकर स्थिति को देखा। पटरियों के पास ही जोगल प्लेट पड़ी पायी गई। प्रेशर पाइप को दुरुस्त किया गया। ट्रेन एक बजे गंतव्य के लिए रवाना की गई। ट्रेन के झांसी आने पर भी कोच की जांच की गई। इससे ट्रेन झांसी में भी आधा घंटे और लेट हो गई।
विज्ञापन

उक्त घटना के कारण 06528 नई दिल्ली यशवंतपुर एक्सप्रेस एक घंटे, 02920 मालवा एक्सप्रेस 40 मिनट, 02622 तमिलनाडु एक्सप्रेस 30 मिनट, 02181 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति 15 मिनट, 02615 जीटी एक्सप्रेस 15 मिनट व छह मालगाड़ियां लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगल प्लेट का यह होता है काम
स्टेशनों के अंदर प्रवेश करने पर एक पटरी से दूसरी पटरी पर आने के लिए क्रास बने रहते हैं। इन क्रास को वेल्डिंग से जोड़ा जाता है। वेल्डिंग कभी टूट न जाए। इस कारण उसके सपोर्ट में जोगल प्लेट को नटों से कसा जाता है। ताकि मजबूती बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed