{"_id":"c211c66ff791e164ce96a1b446c85077","slug":"jnu-opposition-uproar-over-the-incident-not-to-speak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू की घटना पर विपक्ष हंगामा नहीं, चर्चा करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू की घटना पर विपक्ष हंगामा नहीं, चर्चा करे
झांसी/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि किसी भी देश में राष्ट्र विरोधी नारे लगाना शुभ संकेत नहीं होता है। जेएनयू की घटना के सभी कारणों की जांच होनी चाहिए। देश की अखंडता के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर आना चाहिए। आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा होगी।
विपक्ष को चाहिए कि वह इस मुद्दे पर खुली चर्चा करे, हंगामा कर बचने की कोशिश न करे। वह शनिवार को ललितपुर जाते समय पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने आखिरी बजट में प्रलोभन देकर सत्ता में दोबारा आने का सपना देख रही है। पिछले चार वर्ष में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। सपा ने किसानों व नौजवानों को धोखा दिया है। जनता अब बदलाव चाहती है। जनता भाजपा व अपना दल के गठबंधन को विकल्प के रूप में देख रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास की जगह कुछ सालों से यह क्षेत्र किसानों की आत्महत्याओं के कारण चर्चा में बना हुआ है। यहां की घटनाओं ने विदर्भ को भी पीछे छोड़ दिया है। यह दंश किसानों को सूखे के कारण भोगना पड़ रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा मुआवजा प्रदेश सरकार की नकारापन के कारण उन तक पहुंच नहीं रहा है। प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। अपना दल के संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दिनेश शुक्ला, धर्मराज पटेल, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।