फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jio company again four lack fine

बिना अनुमति सड़क काटने पर जियो कंपनी पर चार लाख का जुर्माना

Sun, 07 Mar 2021 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jio company again four lack fine
झांसी। महानगर में बिना अनुमति लिए सड़क काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नगर निगम ने शनिवार को अवैध रूप से सड़क काटने पर जियो कंपनी पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महानगर में तमाम जगहों पर जियो कंपनी द्वारा फाइबर केबल डालने के लिए सड़क काटी जा रही है। नगर निगम के वार्ड 40 आजादगंज के पार्षद सुरेंद्र कुमार साहू ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की कि वार्ड के माली का हाता में शंकर जी मंदिर से रामकुमार के मकान तक सड़क काटी जा रही है। शिकायत की जांच को लेकर नगर निगम की टीम पहुंची तो जियो कंपनी के कर्मचारी सड़क काट रहे थे। इसे लेकर नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने जियो कंपनी पर 405600 रुपये का जुर्माना लगाया है। जियो कंपनी को नोटिस भेजकर जुर्माना जमा करने के लिए कहा गया है। जुर्माना जमा न करने पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पहले भी लग चुका है जुर्माना
नगर निगम जियो कंपनी पर पहले भी बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर जुर्माना लगा चुका है। कुछ महीनों पहले नैनागढ़ क्षेत्र में सड़क काटने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन कंपनी ने अब तक जुर्माना अदा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed