{"_id":"60d4e69a8ebc3e32cb6f6e07","slug":"jilapanchayat-adhyach-seat-sp-and-bjp-open-card-jhansi-news-jhs1979202156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा और सपा ने खोले पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा और सपा ने खोले पत्ते
विज्ञापन
झांसी। लंबी कवायद के बाद आखिरकार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने पवन गौतम तो सपा ने आशा कमल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 24 सीटों में बीजेपी के नौ सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए चार सदस्यों की जरूरत है। वहीं, दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है। इसके चार सदस्य ही चुनाव जीत पाए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए इन दोनों ही पार्टियों में रस्साकसी चल रही थी। हालांकि, नंबर गेम में काफी पीछे रहने के कारण सपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे एक प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से ही इंकार कर दिया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तर पर नाम को लेकर एकराय न बन पाने पर प्रदेश स्तर पर अनुसूचित जाति के चार सदस्यों के नाम भेज दिए गए थे। प्रदेश स्तर से नाम तय कर जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के पास भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। भाजपा ने भरोसा सीट से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए पवन गौतम को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने वार्ड 14 बंगराधवा से निर्वाचित सदस्य आशा कमल गौतम को दावेदार बनाया है।
तीन जुलाई को तय हो जाएगा अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 26 जून को दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। जबकि 29 जून को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। वहीं, तीन जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद वोटों की गिनती कर जिला पंचायत अध्यक्ष का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये है सीटों का समीकरण
पार्टी सदस्य
भाजपा 9
सपा 4
बीएसपी 3
कांग्रेस 1
निर्दलीय 7