फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jila panchyat election: sapa me bagavat, 8 seto pr kai ummidvar

जिला पंचायत चुनावः सपा में बगावत, आठ सीट पर कई-कई उम्मीदवार

Mon, 05 Apr 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
jila panchyat election: sapa me bagavat, 8 seto pr kai ummidvar
पाटी में कई स्थानों पर आपस में ही कार्यकर्ता आमने सामने है। - फोटो : ???? ????
जिला पंचायत की आठ सीटों पर सपाई ही आमने-सामने
विज्ञापन

झांसी। नामांकन की समय सीमा खत्म होने के बाद भी समाजवादी पार्टी में जिला पंचायत सदस्यों के टिकट को मारामारी खत्म नहीं हो पाई है। हालात ये हैं लंबी जद्दोजहद के बाद भी चौबीस में से 16 सीटों पर प्रत्याशियों के अब तक नाम तय हो पाए हैं। ऐसे में आठ सीटों पर सपा के ही लोग आमने - सामने की स्थिति में आ गए हैं।
पिछले पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी का खासा दबदबा रहा था। 24 सीटों में से सपा के 16 सदस्य थे, जिससे आसानी से समाजवादी पार्टी ने अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बना लिया था। यही वजह है कि इस चुनाव को लेकर भी सपाई खासे उत्साहित हैं। इसका अंदाजा जिला पंचायत सदस्य के टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी में मची मारामारी की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। जिला पंचायत के कई वार्डों में टिकट को लेकर कई - कई प्रबल दावेदार सामने हैं। इनमें से ज्यादातर पुराने सपाई हैं और इनका कद संगठन में अहम है।
विज्ञापन

कोई पूर्व विधायक का करीबी है, तो कोई पूर्व सांसद का। इसके अलावा पार्टी के अन्य नेताओं के करीबी भी टिकट के लिए सामने आए हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाई गई समिति में भी पसोपेश की स्थिति बन गई है। किसी एक नाम पर मुहर नहीं लग पा रही है। यही वजह रही कि पार्टी जिला पंचायत के 24 वार्डों में से 16 पर ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर पाई है। जिन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है, उनमें सपाई ही आमने सामने हैं। सभी सपा का झंडा थामकर मैदान में ताल ठोके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed