फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jija and sala dead for accident

बाइक सवार जीजा और साले को वाहन ने मारी टक्कर, जीजा की मौत

Wed, 23 Dec 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jija and sala dead for accident
झांसी। सोमवार शाम मोंठ के पास बाइक सवार जीजा और साला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट के चलते जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना गरौठा के बिजौरा कुआं गांव निवासी बलराम (40) अपने साले नरेंद्र के साथ बेटी के रिश्ते के सिलसिले में सोमवार को मध्य प्रदेश के भांडेर स्थित लड़ावरा गांव आए थे। यहां से शाम को दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मोंठ के पास शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। सिर में गंभीर चोट आने के चलते देर रात उपचार के दौरान बलराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, नरेंद्र का उपचार जारी है। मोंठ पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाइक नरेेंद्र चला रहे थे और बलराम पीछे बैठे थे। अचानक मोबाइल पर फोन आने के बाद नरेंद्र बाइक साइड में खड़ी कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान
झांसी। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते बलराम की मौत हो गई। यदि वह हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। बाइक चला रहे नरेंद्र ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। आए दिन हेलमेट न पहनने के कारण सिर में चोट आने के कारण लोगों की जान जा रही है। लेकिन फिर भी लोग बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम
झांसी। सड़क हादसे में घायल एक युवक ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना मोंठ के आजादनगर निवासी महेंद्र वर्मा (27) मजदूरी करते थे। 16 दिसंबर को वह मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थेे। रास्ते में एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed