फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhnasi local boy aslam many role in ramayan

रामायण में कई किरदार निभाए हैं झांसी के असलम ने

Mon, 13 Apr 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
jhnasi local boy aslam many role in ramayan
रामायण में किरदार के असलम खान।
झांसी। दूरदर्शन पर पुन: प्रसारित रामायण के साथ ही झांसी के असलम खान भी चर्चाओं में आ गए हैं। जिन्होंने रामानंद सागर के निर्देशन में बने इस सीरियल में समुद्र देव, केवटराज के सहयोगी, रावण के सेनापति सहित कई अहम रोल किए हैं। इससे वह सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं। वरिष्ठ कलाकार असलम खान ने कहा, कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी लोग अपने घरों में ही रहें।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम क ी कथा पर आधारित रामायण सीरियल ने 80 - 90 के दशक में वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई थी। इस सीरियल में काम करने वाले कई कलाकार आज भी पहचाने जाते हैं। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा है। ऐसे में दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण का प्रसारण हो रहा है। इस सीरियल में कई रोल निभाने वाले मोहल्ला टकसाल निवासी असलम खान इन दिनों मुंबई में हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने इस सीरियल में नौ से दस रोल किए हैं। इसके साथ ही मशाल व अलिफ लैला में भी काम किया है। उनके अनुसार शुरुआत में उनकी अभिनय में रुचि नहीं थी। लेकिन उन्हें विक्रम बेताल सीरियल में चांस मिला। इसके बाद रामायण में उन्हें कई रोल मिले। झांसी में जन्मे और मुंबई में पले बढे़ वरिष्ठ कलाकार के अनुसार वह झांसी में एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने अमर उजाला के माध्यम से संदेश दिया, कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन कर अपने घरों में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed