फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhellam, Barouni and panjab mail start

एक दिसंबर से चलेगी झेलम, बरौनी और पंजाब मेल

Fri, 27 Nov 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jhellam, Barouni and panjab mail start
झांसी। झेलम एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल व पंजाब मेल का संचालन एक दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसी तरह 28 नवंबर से झांसी से प्रयागराज के बीच आरक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन

जम्मूतवी से पुणे के बीच चलने वाली झेलम एक्सप्रेस व मुंबई से फिरोजपुर के बीच चलने वाली पंजाब मेल का संचालन एक दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इनमें पुणे जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस झांसी दोपहर 1.50 बजे और जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस शाम 6.15 बजे आएगी। इसी तरह मुंबई फिरोजपुर पंजाब मेल झांसी दोपहर 2.10 बजे और फिरोजपुर मुंबई पंजाब मेल दोपहर 11.55 बजे आएगी। मंडल में उक्त दोनों ट्रेनों का ललितपुर, बबीना, दतिया, डबरा व ग्वालियर स्टेशन पर भी ठहराव है। इसी तरह ग्वालियर बरौनी मेल का संचालन एक दिसंबर से पंद्रह दिसंबर तक प्रत्येक दिन होगा। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सोमवार व बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। इसी तरह बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन 17 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच मंगलवार व शुक्रवार को नहीं चलेगी। उधर, झांसी से प्रयागराज और आगरा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को 28 नवंबर से आरक्षित स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जाएगा। इनमें ट्रेन नंबर 04111 प्रयागराज से 28 नवंबर से सुबह 6.05 बजे और 04112 झांसी से 29 नवंबर से सुबह 7.40 बजे चलेगी।
विज्ञापन

एपी एक्सप्रेस का समय बदलेगा
झांसी। हैदराबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली एपी एक्सप्रेस का एक दिसंबर से समय बदल जाएगा। इनमें 02723 हैदराबाद नई दिल्ली एक्सप्रेस झांसी रात 1.15 बजे व 02724 नई दिल्ली हैदराबाद एक्सप्रेस रात 9.45 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed