फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhatka: Recruitment of 94 ANMs in the district hangs in the balance

झटका : जिले की 94 एएनएम की भर्ती अधर में लटकी

Tue, 28 Feb 2023 11:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jhatka: Recruitment of 94 ANMs in the district hangs in the balance
झांसी। प्रदेश भर में एएनएम (ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी) की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जिसके चलते जिले के 94 एएनएम की भर्ती अधर में लटक गई है। वह अब स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहीं हैं। लेकिन विभागीय अफसरों से संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट रहीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम की भर्ती निकाली गई थी। भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा लिखित परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। भर्ती प्रक्रिया में सफल होने पर जिले की 94 एएनएम का चयन किया गया था। चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया से पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती पर रोक लगा दी है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। लेकिन 94 एएनएम को नियुक्ति पत्र देने से पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ही अग्रिम प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed