{"_id":"6797f1eab07915442a06e2f1","slug":"jhansis-kunal-again-took-5-wickets-in-ranji-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-482427-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रणजी में झांसी के कुुनाल ने फिर झटके 5 विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रणजी में झांसी के कुुनाल ने फिर झटके 5 विकेट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी के तेज गेंदबाज कुनाल यादव रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में खेल गए रणजी ट्रॉफी के इलीट ग्रुप मैच में भारतीय रेलवे की ओर से खेल रहे हैं। असम के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 ओवर में 65 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के लिए कुनाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
झांसी डिस्टि्रक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजय मिश्रा ने झांसी के कुनाल के गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में शानदार प्रदर्शन बारे में बताया। इस रणजी सत्र में कुनाल ने दूसरी बार 5 विकेट लिए, इसके पूर्व तमिलनाडु के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 5 विकेट झटके थे। बताया कि वह जिला स्तर पर भी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करते थे।
विज्ञापन