{"_id":"665b8d65f6cb1f018c05b077","slug":"jhansis-day-and-night-were-the-hottest-in-the-state-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-325770-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी का दिन और रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी का दिन और रात
विज्ञापन
अधिकतम पारा 46.9 डिग्री और न्यूनतम 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश में झांसी में शनिवार को दिन और रात सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां अधिकतम पारा 46.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, दोपहर में बीच-बीच में बदरी छाई रही। इससे धूप से कुछ राहत मिली। अब मौसम विभाग ने रविवार को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
झांसी में नौतपा की शुरुआत के बाद से ही प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 49 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा तक छू चुका है। अब हवाओं की रफ्तार बदलकर पूर्वी हो गई है। ऐसे में तापमान में डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इसके बावजूद गर्मी से बहुत राहत नहीं मिली। शनिवार को झांसी का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसलिए झांसी की रात लगातार पांचवें दिन सबसे ज्यादा गर्म रही। हालांकि, दोपहर मेंं बदरी छाई रहने से कुछ राहत जरूर मिली। मगर बीच-बीच में धूप खिलती रही। शाम चार बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की आंधी भी चली। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब रविवार को भी आंधी-बारिश के आसार हैं। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।