{"_id":"6788ed1d8f4db4177a07aab1","slug":"jhansis-date-of-birth-could-not-be-decided-even-after-two-years-may-be-confirmed-next-week-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-475102-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो साल बाद भी झांसी की जन्मतिथि नहीं हो पाई तय, अगले सप्ताह लग सकती मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो साल बाद भी झांसी की जन्मतिथि नहीं हो पाई तय, अगले सप्ताह लग सकती मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दो साल बाद भी झांसी की जन्मतिथि तय नहीं हो पाई है। हालांकि, नगर निगम की ओर से गठित समिति ने कुछ सुझाव जरूर दिए हैं। इसे लेकर अगले सप्ताह समिति की बैठक होने जा रही है। इसमें जन्मतिथि पर मुहर लग सकती है। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
शासन की ओर से प्रदेश के नगरों का जन्मदिन मनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अक्तूबर 2022 में नगर निगम ने झांसी के सृजन की तिथि सात फरवरी 2002 घोषित कर दी थी। तत्कालीन रिपोर्ट में झांसी नगर को महज 20 वर्ष पुराना बताया था। इसके बाद काफी हल्ला मचा था। विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। आखिर में निगम प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और शासन को भेजा गया प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। तब निर्णय हुआ था कि नए सिरे से झांसी के सृजन की तिथि तय की जाएगी। जनता से जन्मतिथि को लेकर सुझाव और प्रमाण मांगे जाएंगे। इसके बाद महापौर की अध्यक्षता में गठित होने वाली नई कमेटी अंतिम निर्णय लेगी। 2023 में कमेटी का गठन भी कर दिया गया था। इसमें साहित्यकार और इतिहासकार भी शामिल हैं। इसके बावजूद पिछले दो साल में झांसी की जन्मतिथि तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हालांकि, नगर निगम के पास समिति के सदस्यों के कुछ सुझाव भी आए हैं। तिथियों का उल्लेख करते हुए जानकारों ने इतिहास की घटना का जिक्र कर झांसी के सृजन की तारीख होने का दावा किया है। अब अगले हफ्ते नगर निगम में होने वाली समिति की बैठक में झांसी की जन्मतिथि को लेकर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन..
झांसी की जन्मतिथि को लेकर गठित समिति के सदस्यों के कुछ सुझाव आए हैं। इस पर चर्चा करने के लिए समिति की बैठक अगले सप्ताह बुलाई जाएगी। - रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त