फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's coldest morning, minimum mercury was 7.3 degrees

Jhansi News: झांसी की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम पारा रहा 7.3 डिग्री

Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's coldest morning, minimum mercury was 7.3 degrees
झांसी। न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाने से शुक्रवार की सुबह झांसी में इस सीजन में सबसे सर्द रही। हालांकि, दोपहर में अच्छी धूप खिली होने से लोगों को राहत मिली। सूरज ढलते ही शाम को फिर से ठंडक हो गई। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले तक कोहरा छाया रहने की वजह से अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.5 डिग्री बना हुआ था। मगर आसमान साफ होते ही जैसे ही धूप खिली वैसे दिन का पारा बढ़ने लगा। शुक्रवार को दोपहर में तेज धूप निकलने से दिन में सर्दी का असर देखने को नहीं मिला। करीब दो सप्ताह बाद इतनी अच्छी धूप निकली। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। अधिकतम पारा 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। झांसी का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। उन्होंने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
विज्ञापन




तापमान में यूं आया उतार-चढ़ाव
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 20.3 10.2
मंगलवार 17.0 11.5
बुधवार 21.1 12.1
बृहस्पतिवार 23.3 7.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed