फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's Aniket hit a barrage of sixes in IPL

Jhansi News: झांसी के अनिकेत ने आईपीएल में की छक्कों की बौछार

Mon, 31 Mar 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's Aniket hit a barrage of sixes in IPL

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से आईपीएल में खेल रहे झांसी के अनिकेत वर्मा ने टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में रविवार को चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने 41 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्कों की मदद से टीम के लिए 74 रन बटोरे। अनिकेत टूर्नामेंट में अब तक तीन मैचों में 117 रन बना चुके हैं।

बड़ागांव गेट अंदर बंगलाघाट निवासी अनिकेत वर्मा को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हुए अपने पहले मैच में तीन गेंदों पर सिर्फ सात रन ही बना सके थे। दूसरे मैच में उन्होंने 13 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। इसमें पांच छक्के शामिल थे, लेकिन रविवार को दिल्ली कैपिटल की टीम से हुए मुकाबले में वह पांचवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे। आते ही अनिकेत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और महज 41 गेंदों में पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 74 रन बना डाले। इसमें एक छक्का उन्होंने 101 मीटर लंबा लगाया। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अनिकेत के बल्ले से ही निकले। हालांकि, इसके बावजूद टीम दिल्ली कैपिटल से जीत हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन




बता दें कि अनिकेत पिछले तीन सालों से भोपाल में अपने चाचा अमित वर्मा के साथ रह रहे हैं। क्रिकेट का अभ्यास भी वह भोपाल में ही करते आ रहे हैं। अनिकेत की बल्लेबाजी पर यहां झांसी में भी उनके मोहल्ले में जश्न मनाया गया। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी लोग अनिकेत को बधाई देते नजर आए। अब अनिकेत की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का तीन अप्रैल को मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। लोग इस मैच में उनसे और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000



कॉमेंट्री में बार-बार लिया गया झांसी का नाम

अनिकेत की खेल की वजह से झांसी का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आया है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल के बीच हो रहे मुकाबले के दौरान जब अनिकेत तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब कमेंटेटर बार-बार अनिकेत के साथ झांसी और उत्तर प्रदेश का नाम ले रहे थे। कमेंटेटर ने यह भी कहा कि झांसी को रानी लक्ष्मीबाई के नाम से जाना जाता है, लेकिन अब अनिकेत के नाम से भी जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed