फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi young man who came out to guard farm was strangled to death

Jhansi: खेत की रखवाली को निकले युवक की गला घोंटकर हत्या, कत्ल के बाद मटर के खेत में शव फेंककर भाग निकले बदमाश

Thu, 02 Feb 2023 10:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 Feb 2023 10:00 PM IST
सार

अखाड़ा पुरा गांव निवासी धनीराम उर्फ धासू (36) पुत्र लालता कुशवाहा बुधवार रात फसल की रखवाली को घर से निकला था। उसका खेत कुम्हार ओवर ब्रिज के पास है। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मटर के खेत में पड़ा मिला। उसके गले एवं पेट में चोट के निशान थे। पेट में पत्थर से मारने के भी निशान थे।

विज्ञापन
Jhansi young man who came out to guard farm was strangled to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी में मोंठ के कुम्हार ओवर ब्रिज के पास खेत की रखवाली को निकले युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बदमाश उसका शव खेत में फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तक किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अखाड़ा पुरा गांव निवासी धनीराम उर्फ धासू (36) पुत्र लालता कुशवाहा बुधवार रात फसल की रखवाली को घर से निकला था। उसका खेत कुम्हार ओवर ब्रिज के पास है। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मटर के खेत में पड़ा मिला। उसके गले एवं पेट में चोट के निशान थे। पेट में पत्थर से मारने के भी निशान थे। खेत में शव देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बृहस्पतिवार दोपहर उसके शव का झांसी में पोस्टमार्टम कराया गया। यहां उसके गला घोंटने की पुष्टि हो गई। पेट, हाथ एवं पांव में भी अंदरूनी चोट पाई गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

 

आठ साल पहले की थी दूसरी शादी

धनीराम की पहली पत्नी की मौत करीब दस साल पहले प्रसव के दौरान हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2015 में उसने मोंठ निवासी सुमन से दूसरी शादी की। इससे एक बेटी गुड़िया (6) एवं बेटा शिवा (4) हैं। धनीराम के भतीजे रविंद्र के मुताबिक पांच भाईयों में धनीराम चौथे नंबर का था। सबसे बड़े भाई की नारायण एवं उससे छोटे भगवत की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। भगवत का भी शव खेत में ही पड़ा मिला था। परिजनों ने गांव में किसी तरह की रंजिश की बात से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। परिजनों ने किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। स्नेहा तिवारी, सीओ मोंठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed