फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Young man injured in road accident dies in hospital, was undergoing treatment for 15 days

Jhansi: हादसे में घायल युवक की 15 दिन बाद उपचार के दौरान मौत, सड़क दुर्घटना पर पिता ने दोस्तों पर जताया संदेह

Wed, 22 Oct 2025 09:34 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Oct 2025 09:34 PM IST
सार

पिता ने बेटे के दोस्तों पर संदेह जताते हुए पुलिस को बताया कि हादसे में उसके दोनों दोस्तों को चोट नहीं आई। बेटे को भर्ती कराने के बाद दोनों दोस्तों ने मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Jhansi: Young man injured in road accident dies in hospital, was undergoing treatment for 15 days
हादसे में उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक की 15 दिन बाद मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक गुरसराय से दो दोस्तों के साथ बाइक से झांसी आ रहा था। रास्ते में बाइक पशु से टकरा गई थी।
विज्ञापन


ट्रक चालक हरि प्रकाश पत्नी रंजना व ढाई साल की बेटी किंजल के साथ गुरसराय में रहता था। जबकि हरि प्रकाश के पिता संतोष कुमार करारी के इंद्रा आवास व बहन कोतवाली थाना क्षेत्र के बंग्लाघाट में रहती है। पिता संतोष ने बताया कि 7 अक्तूबर को बंग्लाघाट में नातिन का जन्मदिन था। इस कारण बहू रंजना, बेटी के साथ एक दिन पहले ही ननद के यहां आ गई थी। बेटा हरिप्रकाश सात अक्तूबर को गुरसराय से दोस्तों के साथ बाइक से झांसी के लिए निकला था।
विज्ञापन


हरिप्रकाश के दाेस्तों ने बताया कि चिरगांव के पास बाइक पशु से टकरा गई। हरिप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इलाज के 15 दिन बाद हरिप्रकाश की मौत हो गई। संतोष ने हरिप्रकाश के दोस्तों पर संदेह जताते हुए पुलिस को बताया कि हादसे में उसके दोनों दोस्तों को चोट नहीं आई। बेटे को भर्ती कराने के बाद दोनों दोस्तों ने मोबाइल बंद कर लिया था। पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए गुरसराय पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed