फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: You will keep looking for a charging station, the one you find will be closed

Jhansi: ढूंढते रह जाओगे चार्जिंग स्टेशन, जो मिलेगा वो बंद होगा..ई-कार चार्ज के लिए भटकते हैं राहगीर

Fri, 22 Aug 2025 02:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 22 Aug 2025 02:57 PM IST
सार

झांसी विकास प्राधिकरण ने महानगर में 10 स्थानों पर चार्जिग स्टेशन लगाने के लिए निजी कंपनी से अनुबंध किया था। इसके तहत अभी स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं।

विज्ञापन
Jhansi: You will keep looking for a charging station, the one you find will be closed
बंद पड़ा चार्जिंग स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

ई-कार से दूसरे जिलों से आने वाले लोग झांसी में चार्जिग स्टेशन ढूंढते रह जाते हैं। चाहे आरटीओ के सामने वाला स्टेशन हो या फिर रघुनाथ राव महल पीछे का, ये आसानी से दिखाई ही नहीं देते हैं। दूसरी तरफ, महानगर में ज्यादातर चार्जिंग स्टेशन खराब पड़े हैं। ऐसे में ई-कार चार्ज करवाने के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहते हैं।
विज्ञापन



लगातार ई-वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। झांसी में ही साढ़े 5 हजार ई वाहन हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर करीब डेढ़ साल पहले झांसी विकास प्राधिकरण ने महानगर में 10 स्थानों पर चार्जिग स्टेशन लगाने के लिए निजी कंपनी से अनुबंध किया था। इसके तहत अभी स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं। अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार को तीन चार्जिग स्टेशनों की पड़ताल की। दोपहर में अटल एकता पार्क के सामने बना चार्जिंग स्टेशन बंद था। आसपास के लोगों ने बताया कि कई दिनों से बंद है। लोग यहां पर कार चार्ज करने के लिए आते हैं और निराश होकर लौट जाते हैं। वहीं अग्रसेन चौक के पास एलआईसी बिल्डिंग की पीछे बने चार्जिंग स्टेशन का भी यही हाल नजर आया। यहां पर मशीन चालू थी मगर यूनिट की उपलब्धता शून्य दिखा रही थी। रघुनाथ राव महल के पास का चार्जिंग स्टेशन भी बंद था क्षेत्रवासियों ने बताया कि इसका कनेक्शन कटा हुआ है। स्टेशन शुरुआत में कुछ दिन चला था उसके बाद से बंद है। चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन देने की एवज में निजी कंपनी की ओर से प्रति यूनिट कुछ पैसा भी मिलना था मगर अब तक कंपनी की तरफ से जेडीए को कोई भुगतान नहीं किया गया है इस कारण भी पंपों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


चार्जिंग स्टेशन न मिलने से परेशान हुए दंपती

देहरादून निवासी अवधेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ बुधवार रात झांसी पहुंचे लेकिन उनको कहीं भी चार्जिंग स्टेशन चालू हालत में नहीं मिला। इससे उन्हें परेशान होना पड़ा। पूर्व बैंकर अवधेश का कहना 5 चार्जिंग स्टेशन पर पहुंचे लेकिन कोई काम नहीं कर रहा था। काफी देर तक उन्हें भटकना पड़ा। किसी तरह एक होटल में उन्होंने कार को चार्ज किया। उनका कहना है कि कश्मीर से पश्चिमी यूपी के रास्ते में कहीं भी दिक्कत नहीं हुई। सिर्फ झांसी में यह समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चार्ज करने को भटका दर्शनार्थी परिवार

कानपुर के बिटूर रोड निवासी मिलिंद श्रीवास्तव भी कुछ दिन पहले परिवार के राथ झांसी आए थे। वह दतिया में मां पीताम्बरा के दर्शन करने जा रहे थे। शाम को उनकी कार की चार्जिंग कम हो गई। वह एक से दूसरे चार्जिंग स्टेशन पर भटकते रहे मगर कहीं पर भी उनकी गाड़ी चार्ज नहीं हो सकी। देर शाम ग्वालियर रोड पर एक कंपनी के सर्विस सेंटर पर पहुंचे जहां उनकी कार चार्ज हो पाई।


इनका यह है कहना

इस मामले में जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव का कहना है कि टीमों को मौके पर भेज कर सभी चार्जिंग स्टेशन की जांच करवाई जाएगी। जो भी स्टेशन बंद मिलेंगे कंपनी के अधिकारियों से बात करके उन्हें चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed