फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi- you will get permission for animal trophy

झांसीः विदेशी एनीमल टॉफी रखने के लिए वन विभाग देगा अनुमति

Mon, 08 Feb 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
jhansi- you will get permission for animal trophy
नरिया बाजार में भानू सहाय के घर में पुस्तैनी रखे शेर न हिरन के सींग। अमर उजाला
झांसी। विदेशों से एनिमल ट्रॉफी लाने वाले लोगों के लिए वन विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा 15 मार्च तक की तिथि तय कर दी है। अनुमति के लिए ट्रॉफी रखने वाले शौकीन विभाग के परिवेश पोर्टल के साथ ही प्रधान वन संरक्षक को लिखित आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

घरों की दीवारों पर शेर, चीता, भालू, बारहसिंघा, हिरन के साथ ही अन्य जानवरों की खाल और मुखौटे सजाना पूरी तरह से गैर कानूनी है। पकड़े जाने पर सजा का प्रावधान है। लेकिन अब वन विभाग द्वारा विदेश से लाई गई एनिमल ट्रॉफी लगाने की अनुमति प्रदान की जा रही है। जिसके तहत विदेशों से एनिमल ट्रॉफी लाने वाले लोग विभाग के पोर्टल के साथ ही वन अधिकारियों को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। जिसके तहत विभाग द्वारा टीम को भेजकर पड़ताल की जाएगी। पड़ताल के बाद विभाग द्वारा अनुमति को प्रदान कर दिया जाएगा। इसके लिए वन विभाग द्वारा जिले के सभी कार्यालयों को पत्र लिखकर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला वनाधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि विदेशों से लाने वाली एनिमल ट्रॉफी के लिए विभाग द्वारा अनुमति को प्रदान करने के लिए आदेश जारी किया गया है। विभाग के पोर्टल के साथ ही लिखित आवेदन करने पर अनुमति को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एनिमल ट्रॉफी
जानवरों की खाल और मुखौटों को वन विभाग द्वारा एनिमल ट्रॉफी कहा जाता है। एनिमल ट्राफी को बिना अनुमति के घरों में सजाना अपराध की श्रेणी में आता है। वन्य जीव अधिनियम के तहत आरोपी को सात साल तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed