फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi would not let SAI Centre

झांसी से नहीं जाने देंगे साई सेंटर

Thu, 30 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
 Jhansi would not let SAI Centre
stadiem, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। स्पोर्ट्स अर्थारिटी ऑफ इंडिया (साई) का सेंटर एवं खेल के उपकरण सैफई शिफ्ट करने के प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय से जन प्रतिनिधियों का भी मन आहत है। उन्होंने सेंटर को झांसी से कहीं भी नहीं जाने देने और पहले से भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जोरदार प्रयास करने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद की भूमि में खिलाड़ियों को विकसित करने के लिए झांसी में वर्ष 2001 में साई सेंटर की स्थापना की गई थी। ध्यानचंद स्टेडियम में कार्यालय भी खोला गया था। यहां हॉकी, कबड्डी व जिमनास्टिक के कोच की तैनाती के अलावा कीमती खेल उपकरण भी खिलाड़ियों के लिए रखे गए, जिनमें 12 प्लेटफार्म की जिम व हॉकी तथा जिमनास्ट से जुड़ी खेल सामग्री भी है। लेकिन धीरे-धीरे साई की खेल गतिविधियां सुस्त हो गई।
विज्ञापन


एकाएक सेंटर बंद करने के  निर्णय एवं खेल उपकरण सैफई शिफ्ट करने के निर्णय से जन प्रतिनिधियों में भी रोष है। बुधवार को विधायक रवि शर्मा व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने केंद्रीय खेल मंत्री व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को पत्र लिखकर साई सेंटर को अविलंब संज्ञान में लेकर बंद पड़े हॉकी डे-बोर्डिंग, खिलाड़ियों को स्टाइपेंड व किट देने की मांग की है। साथ ही इस केंद्र पर निर्धारित कोचों की तैनाती भी जल्द से जल्द करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से बेहतर होगी सुविधाएं 
सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि साई को झांसी से कहीं भी नहीं जाने दिया जाएगा, बल्कि यहां पहले से भी ज्यादा और बेहतर सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने का कि साई की वर्तमान स्थिति के लिए पिछली केंद्र की यूपीए व राज्य सरकार जिम्मेदार हैं।


आंदोलन करेंगे 
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि साई झांसी की शान है, इसे झांसी से किसी कीमत पर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने इसके विकास के लिए खेल मंत्री व साई के डायरेक्टर को पत्र लिखा है। अगर, साई को झांसी से ले जाने का प्रयास किया जाएगा तो कांग्रेस इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन छेड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed