फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Women's hair clips and mobile phones are also defensive weapons; under Aparajita

Jhansi: महिलाओं की हेयर क्लिप, मोबाइल भी बचाव के हथियार, अपराजिता के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Wed, 22 Apr 2026 11:48 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Apr 2026 11:48 AM IST
सार

एसीपी अरीबा नोमान ने मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि पुलिस से मदद लेने में कभी हिचकें नहीं। खास तौर से छात्राओं एवं महिलाओं के लिए वूमेंस हेल्पलाइन नंबर है, जिसमें पहचान भी गोपनीय रहती है।

विज्ञापन
Jhansi: Women's hair clips and mobile phones are also defensive weapons; under Aparajita
आत्मरक्षा के गुर सिखाते मार्शल ऑर्ट प्रशिक्षक आनंद साहू। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। मार्शल ऑर्ट प्रशिक्षक आनंद साहू ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बेहद आसान एवं व्यवहारिक तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बैग में रखी बाल बांधने में इस्तेमाल होने वाली हेयर क्लिप से लेकर मोबाइल तक का इस्तेमाल मुसीबत के समय किया जा सकता है, बशर्ते उसके इस्तेमाल का तरीका आता हो।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सहयोगी अदिति गुप्ता की मदद से छात्राओं को इन सभी चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका समझाया। उन्होंने कहा कठिन परिस्थितियों में हिम्मत से काम लेना चाहिए। पंच अटैक एवं डिफेंस सीखकर आसानी से कठिन परिस्थितियों में बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसीपी अरीबा नोमान ने किया। उन्होंने मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि पुलिस से मदद लेने में कभी हिचकें नहीं। खास तौर से छात्राओं एवं महिलाओं के लिए वूमेंस हेल्पलाइन नंबर है, जिसमें पहचान भी गोपनीय रहती है। छात्राओं से कठिनाई का डटकर मुकाबला करने को कहा। उन्होंने कहा कि समाज में जगह बनाने के लिए महिलाओं को अपने हिस्से का संघर्ष करना होगा। इसके पहले अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र चौधरी ने किया। प्रबंध समिति के सचिव मानस मिश्र ने मुख्य अतिथि एसीपी अरीबा नोमान का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान साहिब सिंह दहिया, डा. गीता चौधरी, डा. वैभव श्रीवास्तव, ऋतिका सिंह, अभिषेक, मनोज कुशवाहा, राहुल कटारा समेत अध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आत्मरक्षा के गुर सिखाते मार्शल ऑर्ट प्रशिक्षक आनंद साहू...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed