{"_id":"68b8e1ca6dff670c4a09c29a","slug":"jhansi-woman-inspector-upset-by-husband-s-beating-appeals-for-help-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पति की पिटाई से परेशान महिला दरोगा, ड्यूटी के दौरान वीडियो कॉल करके निगरानी में रखने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पति की पिटाई से परेशान महिला दरोगा, ड्यूटी के दौरान वीडियो कॉल करके निगरानी में रखने का भी आरोप
Thu, 04 Sep 2025 06:18 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:18 AM IST
सार
छुट्टी पर गाजियाबाद स्थित ससुराल जाने पर पति अमित उसके साथ मारपीट करने लगा। नौकरी छोड़ने का भी दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
झांसी के एक थाने में तैनात महिला दरोगा ने पति पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए आला अफसरों से गुहार लगाई है। शिकायत में महिला दरोगा ने बताया कि मारपीट के अलावा पति ड्यूटी के दौरान वीडियो कॉल करके निगरानी करता है। उसे लगातार धमका भी रहा है। महिला दरोगा ने गाजियाबाद कमिश्नरेट के मोदीनगर थाने में आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला दरोगा पूजा ने तहरीर के जरिए बताया कि 31 जनवरी 2020 को उसकी शादी मोदीनगर के फफराना गांव निवासी अमित से हुई थी। उस दौरान वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। 2023 में उसका चयन दरोगा पद पर हो गया। इसके बाद से ससुराल में अधिक दहेज की मांग होने लगी। कुछ महीने में उसकी पोस्टिंग झांसी हो गई। छुट्टी पर गाजियाबाद स्थित ससुराल जाने पर पति अमित उसके साथ मारपीट करने लगा। पति नौकरी छोड़ने का भी दबाव बना रहा है।
झांसी में ड्यूटी करने के दौरान अमित वीडियो कॉल करके निगरानी करता है। पति की मारपीट एवं ससुरालजनों के धमकाने से परेशान होकर महिला दरोगा ने 30 अगस्त को मोदीनगर थाने में पति अमित, ससुर कृपाल पूनिया, जेठ जितेंद्र उर्फ नीटू, नरेंद्र उर्फ बबलू एवं जेठानी पूजा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला दरोगा ने झांसी में भी पुलिस अफसरों से गुहार लगाई है।