फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Woman dies, several devotees injured as tractor-trolley overturns

Jhansi: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

Fri, 27 Feb 2026 11:19 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 27 Feb 2026 11:19 AM IST
सार

भंडारे से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए।

विज्ञापन
Jhansi: Woman dies, several devotees injured as tractor-trolley overturns
मौके पर पुलिस बचाव कार्य करती हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम भुजोंद के पास हाईवे पर गुरूवार को देर रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। भंडारे से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना मोंठ के अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम इमलिया के ग्रामीण जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र स्थित बैरागढ़ देवी मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। गांव के सतपाल पाल ने देवी मंदिर पर मनोकामना पूरी होने पर घंटा चढ़ाया था, जिसके उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन कराया था, जिसमें गांव और रिश्तेदारी के लोग सम्मिलित हुए थे। करीब तीन-चार ट्रैक्टर ट्रॉली से लोग देवी मंदिर गए हुए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 11 बजे भुजोंद हाईवे के पास अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


ट्रॉली में करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने कुरेठा गांव निवासी सगना देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, सीओ मोंठ अजय श्रोत्रीय, कोतवाल राजेश पाल सिंह अपनी टीमों के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू करा दी है। घटना की सूचना मिलते ही इमलिया गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed