फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Woman dies after being electrocuted, married two years ago

Jhansi: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी

Tue, 09 Jun 2026 10:18 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 09 Jun 2026 10:18 AM IST
सार

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। कमरे के लोहे के गेट में करंट आने से वह हादसे का शिकार हुई। 

विज्ञापन
Jhansi: Woman dies after being electrocuted, married two years ago
करंट लगने से महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को गरौठा थाना इलाके के ग्राम मथनिया में रमेश चंद्र साहू की पुत्री नीरज देवी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कमरे के लोहे के गेट में करंट आने से वह हादसे का शिकार हुई। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम मथनिया निवासी रमेश चंद्र साहू की पुत्री नीरज देवी (23) सोमवार को बाथरूम से नहाकर पकड़े बदलने के लिए घर के एक कमरे में पहुंची। कमरे का गेट लोहे का था, जिसमें अर्थिंग आ रही थी। इसी दरम्यान नीरज देवी को गेट के संपर्क में आने से करंट लग गया। वे अचेत होकर मौके पर ही गिर गईं। परिवार के लोग आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची गरौठा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि मृतका नीरज देवी तीन बहिनों में सबसे छोटी थी। उसकी दो साल पहले शादी मप्र के थाना वादीगढ़ क्षेत्र के जौराहा गांव निवासी हदेश कुमार से हुई थी। उसका अठारह माह का एक पुत्र माहिर साहू है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed