{"_id":"5d598a768ebc3e898d1363ca","slug":"jhansi-wins-jeet-kune-do-competiton-jhansi-news-jhs146060544","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के खिलाड़ियों ने जीती जीत कुने डो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के खिलाड़ियों ने जीती जीत कुने डो प्रतियोगिता
विज्ञापन
झांसी के सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में हुई राज्य स्तरीय जीत कुने-डो मार्शल आर्ट चेम्पियनशिप में ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के खिलाड़ियों ने जीती जीत कुने डो प्रतियोगिता
झांसी। झांसी जीत कुने डो मार्शल आर्ट संघ के तत्वावधान में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में राज्य स्तरीय जीत कुनेडो प्रतियोगिता हुई। इसमें झांसी के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 12 गोल्ड हासिल कर प्रतियोगिता जीती। वहीं मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड जीते।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने फाइटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। इनमें झांसी की अनुराजा परमार, ईशा कुशवाहा, साक्षी यादव, शिव खंडेलवाल, वरुण गोस्वामी, शौर्य, निखिल कुशवाहा, आदित्य, अंशुल प्रजापति, श्रेष्ठ मोदी, कार्तिकेय, गर्वित ने गोल्ड पाया। जबकि सिल्वर मेडल अनुष्का विष्ट, जोसफिन सोनिया, गौरी, दीपराज, अक्षत सिंह, दिव्यांश गुप्ता, मोहम्मद अशफान, कुशाग्र आदि ने हासिल किए। मुरादाबाद क ी ऋतिका चंद्रवंशी, वाणी अग्रवाल, विधि वर्मा, हर्षिता सक्सेना, अमन, कृष्णा, अभिनव, अंबिका, अनामिका, मनुल पुनिया ने गोल्ड हासिल किया। बागपत के खिलाड़ियों ने सात गोल्ड जीते। इनमें विशाल शर्मा, गौरव, हर्ष सिंह, दीपांशु सिंह, अनुज शर्मा ने, गाजियाबाद की दिव्या, दामिनी, विधि वर्मा, शिवानी, अंजू शर्मा, सक्षम, नितिन नैनी ने गोल्ड हासिल किया। रैफरियों में आफताब शेख व रविंद्र रहे। इससे पहले शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने किया। जबकि खिलाड़ियों को पुरस्कार अनुपम महाराज, रोहित राजपूत और दिलीप पांडेय ने प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यसभा के डिप्टी डायरेक्टर ऊर्जल हुसैन, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रईस सलमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी, जिला सचिव दीपक वर्मा, अंकुर कौशिक, जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, स्वप्निल मोदी आदि मौजूद रहे।