फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi will soon get ten more electric buses

झांसी को जल्द मिलेंगी दस और इलेक्ट्रिक बसें

Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jhansi will soon get ten more electric buses
झांसी। प्रदेश शासन की तरफ से जल्द ही महानगर को दस और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी। जिससे महानगर में कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दिखाई देंगी। इससे भीषण गर्मी में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महानगर में अभी कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनमें 14 बसों का संचालन विधान सभा चुनाव से पहले स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महानगर के छह रूटों पर कर दिया गया था। पिछले महीने तक जहां प्रतिदिन इन बसों से 500 से 600 यात्री सफर करते थे और 50 हजार की आमदनी होती थी। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ वातानुकूलित बसें होने के कारण यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई और अब प्रतिदिन 700 से 800 यात्री सफर करने लगे हैं। इससे परिवहन निगम को तकरीबन 70 हजार की रोजाना आमदनी भी होने लगी है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बस डिपो के प्रबंधक मनोज खन्ना ने बताया कि मई के अंतिम सप्ताह तक 10 और इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी। पिछले महीने की तुलना में इस महीने ई बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed