{"_id":"6a2f16c1804796145006cbec","slug":"jhansi-will-get-the-gift-of-another-bypass-jhansi-news-c-11-jhs1004-815868-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: झांसी को मिलेगी एक और बाइपास की सौगात, ग्वालियर से ललितपुर आने-जाने वालों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: झांसी को मिलेगी एक और बाइपास की सौगात, ग्वालियर से ललितपुर आने-जाने वालों को मिलेगा लाभ
Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
सार
झांसी-ललितपुर हाईवे से निकलने वाले वाहनों काे ग्वालियर रूट पर सीधे पहुंचना आसान हो जाएगा। 10 किलोमीटर लंबे इस बाइपास का प्रस्ताव एनएचएआई की ओर से मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
झांसी-ग्वालियर हाईवे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी को एक और बाइपास की सौगात जल्द मिलेगी। इसके बाद ग्वालियर से ललितपुर आने-जाने के लिए वाहनाें को झांसी के अंदर दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करारी के पास से ही बाइपास से होकर वाहन चालक सिजवाहा में उतरेंगे। यहां से सीधे ललितपुर चले जाएंगे। 10 किलोमीटर लंबे इस बाइपास का प्रस्ताव एनएचएआई की ओर से मुख्यालय भेज दिया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वाहन चालकाें की सुविधा के लिए एक और बाइपास की सौगात देने की कवायद शुरू की है। झांसी-ललितपुर हाईवे से निकलने वाले वाहनों काे ग्वालियर रूट पर सीधे पहुंचना आसान हो जाएगा। बाइपास का सर्वें कार्य कराया गया है। दतिया रोड पर करारी के पास से सिजवाहा से जोड़ा जाएगा। इससे अब वाहनों को झांसी-शिवपुरी-कानपुर बाईपास तक से होकर नहीं निकलना होगा। परियोजना निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि बाईपास का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।