{"_id":"6364060059fb6461f0082339","slug":"jhansi-will-be-made-safe-city-jhansi-news-jhs2321364107","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी बनेगा सेफ सिटी, शहर के हर प्रवेश द्वार पर लगेंगे स्मार्ट कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी बनेगा सेफ सिटी, शहर के हर प्रवेश द्वार पर लगेंगे स्मार्ट कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी को भी सूबे की 13 स्मार्ट सिटी की तरह सेफ सिटी बनाया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक तकनीकी की मदद ली जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण काम महानगर में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर अत्याधुनिक स्मार्ट कैमरे लगाने का होगा। सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के लिए सुरक्षा उपकरण भी लगाए जाएंगे। इस काम की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। निगम अफसरों के मुताबिक जल्द ही यह काम आरंभ कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद सेफ सिटी परियोजना की नींव रखी है। पहले चरण में सूबे के 13 स्मार्ट सिटी के साथ झांसी भी चुना गया है। निगम अफसरों के मुताबिक योजना के अंतर्गत महानगर को अपराध मुक्त करने के लिए कई उपाय किए जाने हैं। इसके अंतर्गत महानगर के भीतर और बाहर जाने वाले सभी रास्तों में 180 डिग्री तक घूमने वाले अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें फुटेज रिकार्डिंग की सुविधा भी होगी। यह कैमरे रात के अंधेरे में भी काम करेंगे। नगर निगम स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर से इनको कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके अलावा महानगर में माडर्न कंट्रोल रूम, पिंक पुलिस बूथ का जाल बिछाया जाएगा। खास तौर से महिलाओं के इस्तेमाल के लिए सार्वजनिक स्थानों समेत बसों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। साइबर सुरक्षा को लेकर भी इसमें उपाय किए जाएंगे। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग का कहना है कि इस काम में आई ट्रिपल सी की मदद ली जाएगी। जल्द ही यह प्रोजेक्ट तैयार करके काम शुरू कराया जाएगा।