{"_id":"63c59ca9347a6b00670f2d2c","slug":"jhansi-will-be-connected-to-bundelkhand-expressway-a-new-link-expressway-will-be-built-jhansi-news-jhs2371444170-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा झांसी, बनेगा नया लिंक एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा झांसी, बनेगा नया लिंक एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन
झांसी। झांसी अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से सीधे जुड़ेगा। इसके लिए 100 किलोमीटर लंबा नया ‘झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे’ बनेगा। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह लिंक एक्सप्रेस-वे गरौठा से होते हुए एरच तक पहुंचेगा। एरच में ये डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड से जुड़ जाएगा। सलाहकार कंपनी तय कर इसकी डीपीआर तैयार कराई जाएगी।
चित्रकूट से इटावा तक के 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 16 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन के कैथेरी गांव में लोकार्पण किया था। इससे बुंदेलखंड के पांच जिले चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर व जालौन जुड़े हुए हैं। इसके अलावा औरैया व इटावा से भी यह लिंक है। शुरुआत से ही इसे झांसी से जोड़े जाने की मांग की जा रही थी। यह अब पूरी हो गई है। यूपीडा ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इसे झांसी से जोड़ने के लिए 100 किमी लंबा नया झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 गरौठा से होते हुए एरच तक पहुंचेगा। एरच में यह डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। इससे यहां के लोगों के लिए दिल्ली व लखनऊ सीधे पहुंचने के लिए एक्सप्रेस-वे का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
इस नए लिंक एक्सप्रेस-वे के प्रारंभिक भौतिक अध्ययन के लिए यूपीडा की ओर से सलाहकार एजेंसी की तैनाती की जा रही है, जो इसकी डीपीआर तैयार करेगी।
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे भी बनेगा
झांसी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट पहले से जुड़ा हुआ है। लेकिन, अब इसे चित्रकूट में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर के नोड से सीधा जोड़ा जाएगा। इसके लिए 25 किमी लंबा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इसकी भी मंजूरी हो गई है। बता दें कि पिछले साल सितंबर माह में यूपीडा ने मुख्यमंत्री के समक्ष पांच नए लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने का सुझाव रखा था। लेकिन, मुख्यमंत्री ने झांसी और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने पर ही सहमति जताई थी।
लिंक एक्सप्रेस-वे के बन जाने से दिल्ली और लखनऊ से डिफेंस कॉरिडोर आना बेहद आसान हो जाएगा। इससे कॉरिडोर के काम में भी तेजी आएगी।
- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग