फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi will be associated with the name of the station: Railway Minister

स्टेशन के नाम के साथ जुड़ेगा झांसी: रेल मंत्री

Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jhansi will be associated with the name of the station: Railway Minister
झांसी। शनिवार को झांसी आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के नाम के साथ झांसी भी जोड़ दिया जाएगा। मंत्रालय स्तर पर इसकी प्रक्रिया तेजी से जारी है। वे खजुराहो से लौटते समय कुछ समय झांसी के स्टेशन पर रुके थे।
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे सैलून ट्रेन से झांसी स्टेशन पर आए रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। इसके लिए एक विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि झांसी रेल कोच फैक्टरी कुछ माह बाद शुरू हो जाएगी। इससे पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इस दौरान रेल मंत्री स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ओडीओपी योजना के तहत लगाए गए सॉफ्ट ट्वायज के स्टाल पर भी गए। यहां उन्होंने विक्रेता बृजेश से कारोबार की जानकारी ली। रेल मंत्री ने कहा कि ओडीओपी उत्पाद एक हजार स्टेशनों पर बेचे जाएंगे। लगभग पांच मिनट यहां रुकने के बाद वे ग्वालियर की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खजुराहो तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
झांसी। खजुराहो में आयोजित कार्यक्रम में रेल, संचार व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि विद्युतीकरण का काम पूरा होते ही वंदे भारत एक्सप्रेस को खजुराहो तक चलाया जाएगा। साथ ही कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए खजुराहो और छतरपुर में रैक प्वाइंट भी स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के 45 हजार डाकघरों में रेल टिकट मिल रहे हैं। दो लाख डाकघरों को इससे जोड़ने की योजना है। इस दौरान रेल मंत्री ने नवनिर्मित झांसी-खजुराहो राजमार्ग को देखा। साथ ही खजुराहो-ललितपुर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। ललितपुर स्टेशन का जायजा लिया और यात्रियों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed