{"_id":"6a90567edd8a9273e902a2f7","slug":"jhansi-water-enters-the-residential-complex-of-the-parichha-thermal-power-plant-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पारीछा थर्मल पावर प्लांट के आवासीय परिसर में घुसा पानी, जल निकासी न होने से लोग परेशान; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पारीछा थर्मल पावर प्लांट के आवासीय परिसर में घुसा पानी, जल निकासी न होने से लोग परेशान; वीडियो
Thu, 27 Aug 2026 08:53 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:53 PM IST
सार
जल निकासी का इंतजाम न होने से आवास, अस्पताल, विद्यालय, बैंक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कॉलोनी, खेल मैदान समेत सार्वजनिक रास्ते में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
पारीछा प्लांट के आवासों में भरा पानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पारीछा थर्मल पावर प्लांट की आवासीय कॉलोनी में तेज बारिश के बाद पानी भर गया। जल निकासी का इंतजाम न होने से आवास, अस्पताल, विद्यालय, बैंक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कॉलोनी, खेल मैदान समेत सार्वजनिक रास्ते में भी पानी भर गया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालों की सफाई समय पर नहीं कराई गई। इस वजह से बारिश में पानी बाहर नहीं निकल पाता। लगातार हो रही बारिश की वजह से मोहल्लों में नाले का पानी भर गया। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। सड़क में भी पानी भर गया। लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। अधीक्षण अभियंता वैभव त्रिपाठी ने बताया कि कॉलोनी का निर्माण निचले स्तर पर होने के कारण अधिक बारिश होने पर हर वर्ष जलभराव की स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कॉलोनी का पानी बाहर निकालने के लिए चार पंप मोटर लगाए जाते हैं।
यह बोले कॉलोनी वासी
बारिश के बाद उनके आवास में पानी रसोई तक में घुस गया। इस वजह से सामान को नुकसान हुआ। समान निकालकर घर के ऊंचे स्थान पर रखना पड़ा। अभी भी घर में पानी भरा है। हरिओम सिंह जादौन, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
नालों की सफाई समय पर नहीं कराई गई। इस वजह से आवासीय कॉलोनी में पानी भरा। पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जमुना प्रसाद, स्थानीय निवासी
वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन