फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi was the third hottest district of the state, mercury was 45.3 degrees.

Jhansi News: प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा झांसी, पारा रहा 45.3 डिग्री

Tue, 04 Jun 2024 04:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Jhansi was the third hottest district of the state, mercury was 45.3 degrees.
- नौतपा खत्म होने के बाद भी नहीं मिली राहत, चली लू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौतपा खत्म हो चुके हैं। इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहने से झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस होने से सबसे गर्म रात रहने के मामले में झांसी का दूसरा स्थान रहा।

झांसी में 25 मई से दो जून तक नौतपा के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ी। इन दिनों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से मई की गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। चिलचिलाती धूप और तेज लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दो जून को नौतपा खत्म होने के बाद भी सोमवार को गर्मी से बहुत अधिक राहत नहीं मिली। मौसम केंद्र लखनऊ के आंकड़े देखें तो सोमवार को कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पारा रहने पर प्रयागराज दूसरा और झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, आगरा और हमीरपुर का चौथा स्थान रहा। इन सभी जिलों में लू भी चली। वहीं, फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ का न्यूनतम पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा और रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। जबकि, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होने से सबसे गर्म रात के मामले में झांसी का दूसरा स्थान रहा। अब मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को झांसी, ललितपुर समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन




कहां-क्या रहा तापमान
............................
जिला अधिकतम न्यूनतम
कानपुर 46.8 30
प्रयागराज 45.4 29.6
झांसी 45.3 31.0
आगरा 45.2 28.2
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed